Thursday , 11 December 2025
Home मनोरंजन BMC demolishes ramp outside Shah Rukh Khan’s ‘Mannat’
मनोरंजन

BMC demolishes ramp outside Shah Rukh Khan’s ‘Mannat’

shah
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बांद्रा स्थित आलीशान बंगले ‘मन्नत’ के बाहर बने अवैध रैंप को शनिवार को वृहद मुंबई की नगर महापालिका ने तोड़कर हटा दिया।

एससीजीएम के एक अधिकारी के अनुसार विभाग ने अवैध रैंप को गिरा दिया है। ये कार्रवाई 49 वर्षीय शाहरुख खान के दी गई समय अवधि में खुद ही रैंप न हटवाने के बाद की गई है। उल्लेखनीय है कि समुद्र के किनारे बसे बाशिंदों की शिकायतों के बाद स्थानीय भाजपा विधायक पूनम महाजन ने पिछले दिनों सड़कों से सभी अवैध रैंप हटाने के नगर महापालिका को निर्देश दिए थे।

अधिकारी ने बताया कि शाहरुख खान ने पिछले हफ्ते भेजे गए नोटिस का कोई जवाब तक नहीं दिया था। संभवत: शाहरुख को नोटिस का जवाब न देने पर जुर्माना भरना पड़ सकता है।

पूनम महाजन ने इस संबंध में 29 जनवरी को एमसीजीएम कमिश्नर सीताराम कुंते को चिट्ठी लिखी थी। स्थानीय निवासियों की शिकायत थी कि अवैध रैंप से अफरा-तफरी की स्थिति रहती है और ट्रैफिक का दबाव भी बढ़ जाता है। उनका कहना था कि इससे सड़का का एक तरफ का हिस्सा बाधित हो गया था और पास ही मौजूद माउंट मेरी चर्च को जाने वाली सीढि़यों भी कवर हो गई थीं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मनोरंजन

Video: Sunny Deol gets angry at paparazzi standing outside actor Dharmendra’s house

आगरालीक्स…अभिनेता धर्मेंद्र के घर के बाहर खड़े पैपराजी पर भड़क गए सनी...

मनोरंजन

Actor Dharmendra is in critical condition and has been admitted to Breach Candy Hospital in Mumbai

आगरालीक्स…अभिनेता धर्मेंद्र की हालत नाजुक. मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती....

मनोरंजन

Agra News: Film director Anubhav Sinha inquired about the condition of single screens in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा आए फेमस निर्देशक अनुभव सिन्हा. एक अनोखी यात्रा ‘चल पिक्चर चलें’...

मनोरंजन

Agra News: Actor Harshvardhan Rane promoted his new film ‘Ek Deewane Ki Deewaniyat’ at Shree Cinema….#agranews

आगरालीक्स…आगरा आए अभिनेता हर्षवर्धन राणे. श्री सिनेमा में अपनी नई फिल्म ‘एक...

error: Content is protected !!