आगरालीक्स.. नौ सेना के स्वदेशी स्टील्थ डिस्ट्र्र्र्र्रायर आईएनएस से अरब सागर में ब्रहृमोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया।
अरब सागर में टार्गेट किए गए इस परीक्षण में मिसाइल ने अपनी सटीकता से टार्गेट को हिट किया। ब्रह्रमोस प्राइम स्ट्राइक हथियार के रूप में नेवल सर्फेस लक्ष्यों को लंबी दूरी तक निशाना बनाकर युदृधपोतों की अजेयता सिदृध करेगा। डीआरडीओ के मुताबिक, चेन्नई में सफल परीक्षण किया गया है। इससे पहले डीआरडीओ ने उडीसा के चांदीपुर में 30 सितंबर को इस मिसाइल का परीक्षण किया था।