आगरालीक्स…ब्रज की होली फोटोज में देखिए…कान्हा जी के रंग में रंग गए हैं लोग. रंगभरनी एकादशी पर छाएगा होली का खुमार
ब्रज की होली का कहना ही क्या…इस समय इसकी धूम मची हुई है. मथुरा हो या वृंदावन, गोकुल हो या फिर बरसाना, नंदगांव हो या फिर दाऊजी…हर ओर होली ही छाई हुई है. कान्हा जी के साथ होली खेलने के लिए लोग भी दूर—दूर से आ रहे हैं. लड्डू होली हो चुकी है, लठामार होली भी हो चुकी है…रंगभरनी एकादशी आ रही है. 14 मार्च को है. अगर आप भी कान्हा जी के साथ होली खेलना चाहते हैं तो चले जाइए…सचमुच इससे आनंददायक और कुछ नहीं हो सकता…देखें फोटोज