आगरालीक्स…(18 October 2021 Agra News) आगरा के खंदारी क्षेत्र में नाले में मिला युवक का शव. बारिश से जगह—जगह जलभराव, उफन रहे नाले….
आगरा में बारिश का कहर जारी है. कल से हो रही बारिश अभी भी रुकने का नाम नहीं ले रही है जिसके कारण हर जगह जलभराव हो गया है. सड़कों से लेकर घरों और कॉलोनियों में पानी भरा हुआ है. सोमवार शाम को आगरा के खंदारी क्षेत्र स्थित आजाद नगर से निकल रहे नाले में लोगों ने एक युवक का शव पड़ा हुआ देखा. इससे वहां पर सनसनी फैल गई. लोगों की भीड़ जुट गई. घटना की सूचना पुलिस को दी गई है. युवक का शव निकाल लिया है. युवक लोअर और टीशर्ट पहना हुआ है. शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं है. आशंका जताई जा रही है कि युवक बारिश के कारण नाले में बह गया होगा.. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.