आगरालीक्स…ब्रेकिंग, कोलकाता में दुर्गा पंडाल का हिस्सा गिरने से भगदड़ जैसी स्थिति. कई मौतों की खबर. 25 घायल.
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान हादसा हो गया है. सप्तमी की शाम भीड़ के दबाव में चारबगान सार्वजनिक के मंडल का एक हिस्सा टूटकर गिर गया. इसके बाद भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसमें कई लोगों के मरने की खबर हैं, हालांकि इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हुई है. 25 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. गेट टूटकर गिरने से कई लोगों को चोट लगी है.
सभी घ्ज्ञायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के बाद पूजा आयोजकों में अफरातफरी मची है. पुलिस और आपदा प्रबंधन के अधिकारी वहां पहुंचे हैं.