आगरालीक्स… (agra news 18 july) 25 जुलाई से शुरू हो रहा सावन, जानिए कौन से बन रहे योग
सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है। शिवभक्त इसका इंतजार बेसब्री से करते हैं। यह 25 जुलाई को शुरू हो रहा है। चार सोमवार के अलावा इस बार विशेष योग बन रहे हैं। धार्मिक मान्यता है कि सावन के सोमवार को विधिविधान से पूजा करने और व्रत रखने से भगवान भोले की कृपा बरसती है। सभी मनोरथ पूरे होते हैं। श्रावण मास व श्रवण नक्षत्र के स्वामी चंद्र, और चंद्र के स्वामी भगवान शिव, सावन मास के अधिष्ठाता देवाधिदेव शिव ही हैं।
यह बन रहे योग
एक सर्वार्थ सिद्धि योग, एक अमृतसिद्धि योग, एक त्रिपुष्कर योग, छह रवि योग बन रहे हैं।
सावन की शिवरात्रि
छह अगस्त
नागपंचमी पर करें कालसर्प दोष की पूजा
कैलाश मंदिर के महंत गौरव गिरि ने बताया कि यह दिवस कालसर्प की पूजा के लिए सर्वोत्तम है। कालसर्प के कारण व्यक्ति को जीवन में सफलता प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। व्यापार, नौकरी और शिक्षा में अड़चन बनी रहती है।
इनका करें जाप
गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र, शतरूद्र का पाठ और पुरुष सूक्त का पाठ एवं पंचाक्षर, षडाक्षर आदि शिव मंत्रों व नामों का जप विशेष फल देने वाला होता है।
26 जुलाई 2021, सोमवार, श्रावण पहला सोमवार व्रत
02 अगस्त 2021, सोमवार, श्रावण दूसरा सोमवार व्रत
09 अगस्त 2021, सोमवार, श्रावण तीसरा सोमवार व्रत
16 अगस्त 2021, सोमवार, श्रावण चौथा सोमवार व्रत