आगरालीक्स… आगरा के लोगों को परिवर्तन चाहिए, यह बसपा से मेयर पद प्रत्याशी दिगंबर सिंह धाकरे ला सकते हैं। शहर में गंदगी, टूटी सड़कों, जलभराव व पेयजल की समस्या से जूझ रही जनता की पीड़ा बसपा मेयर पद के प्रत्याशी दिगम्बर सिंह धाकरे के सामने आ रही है। जनसम्पर्क के दौरान विशेष रूप से बसपा के वरिष्ठ नेताओं में सुनील कुमार चित्तौड़ (जोन कोआर्डिनेटर), पूर्व विधायक सूरजपाल सिंह, गुटियारी लाल दुबेश, ज्ञानेन्द्र गौतम, सोनू निगम आदि मौजूद थे।
मेयर पद के प्रत्याशी दिगम्बर सिंह धाकरे ने सिकंदरा क्षेत्र, कैलाश मोड, खंदारी, नगलापदी, बोदला, जगदीशपुरा आदि क्षेत्रों में जनसम्पर्क किया। सिकंदरा के वार्ड 73 के पार्षद प्रत्याशी अचल सिंह सिकरवार ने दिगम्बर सिंह धाकरे व ठाकुर सूरजपाल सिंह का साफा पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने पीता काटर यहां कार्यालय का उद्घाटन किया। वार्ड 96 में पार्षद प्रत्याशी ने भी जोर-सोर के साथ माला पहनातर मेयर प्रत्याशी का स्वागत किया। नगलापदी में दिगम्बर सिंह धाकरे ने बाबा अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां लोगों ने बताया कि 28 वर्षों से क्षेत्र में सड़क नहीं हैं। गंदगी का अम्बार रहता है। जगदीशपुरा में क्षेत्रीय लोगों ने दिगम्बर सिंह धाकरे का स्वागत करते हुए एक सभा का भी आयोजन किया। लोगों ने इस बात पर खुशी जाहिर की कि मेयर प्रत्याशी गलियों-गलियों जाकर लोगों से सम्पर्क कर रहे हैं और लोगों की समस्याओं को सुन रहे हैं। खास बात यह है कि हर क्षेत्र में पार्षद प्रत्याशी के साथ क्षेत्रीय लोगों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है।
वहीं दिगम्बर सिंह धाकरे की धर्मपत्नी न लू धाकरे ने मंगलवार को अजीत नगर, बारहखम्भा, सेवला जाट, सेवला सराय, जयपुर हाउस में जनसम्पर्क किया। जहां क्षेत्रीय महिलाओं ने जोर-सोर और त्साह के साथ उनका स्वागत किया व सहयोग का आश्वासन दिया।
ईवीएम में पहले नंबर पर बसपा प्रत्याशी दिगंबर सिंह धाकरे