आगरालीक्स… आगरा के स्पा सेंटर में युवती से मसाज के साथ देह व्यापार में शामिल होने का दबाव बनाया गया, युवती ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत की है, युवती की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।
युवती गुवाहटी की निवासी है। गोबर चौकी क्षेत्र में किराए पर रहती है। उसने पुलिस को बताया कि दो माह से विभव नगर नहर के पास स्थित एक स्पा सेंटर में नौकरी कर रही थी। आठ हजार रुपये माह वेतन तय हुआ था। उसे छह हजार रुपये का प्रयास किया गया। कहा गया कि पूरा वेतन तभी मिलेगा जब ग्राहकों को खुश करोगी। वे जो कहते हैं वह करना होगा। की युवती दो महीने से काम कर रही है। युवती पर स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी का दबाव बनाया गया, उस पर स्पा सेंटर संचालक मसाज करने के साथ ग्राहक को खुश करने के लिए कहा गया, युवती का आरोप है कि स्पा सेंटर की आड में स्पा सेंटर संचालक देह व्यापार करा रहा है, वह युवतियों को बुलाया है, ग्राहक स्पा के बजाय देह व्यापार के लिए आते हैं।
मना करने पर पूरी नहीं दी तनख्वाह
युवती का आरोप है कि स्पा सेंटर में उसे आठ हजार रुपये महीने पर रखा गया, इसके बाद देह व्यापार के लिए दबाव बनाया गया। इन्कार करने पर आठ हजार में से छह हजार रुपये ही दिए गए। युवती का आरोप है कि स्पा सेंटर में एक और महिला है, वही युवतियों से देह व्यापार कराती है। पीड़िता गुरुवार को एसएसपी आफिस पहुंची। उसने कार्रवाई की मांग की। इस मामले में थाना ताजगंज इंस्पेक्टर को जांच के आदेश किए गए हैं।