आगरालीक्स.. आगरा में बीटेक कर चुकी छात्रा अपना लिंग बदलकर लडका बनना चाहती है, उसका अपनी सहेली से समलैंगिंग रिश्ता है, वह लडका बनकर सहेली से शादी करना चाहती है। बीटेक कर चुकी युवती को आगरा कैंट स्टेशन पर बिना टिकट ट्रेन में यात्रा करते हुए पकडा था, उसे आशा ज्योति केंद्र भेज दिया गया।
आगरा कैंट स्टेशन पर बिना टिकट यात्रा करते हुए एक युवती को पकडा, युवती ने हंगामा कर दिया। इस पर पुलिस उसे आशा ज्योति केंद्र ले आई, यहां भी युवती ने जमकर हंगामा किया, कमरे में बंद हो गई, कमरे का गेट तोडकर उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया। उसके परिजनों को सूचना दी गई, पटना से युवती के भाई सहित अन्य परिजन आ गए।
सहेली के साथ युवती के समलैगिंग रिश्कत
बीटेक कर चुकी युवती पटना की रहने वाली है, उसके परिजनों ने बताया कि 28 सितंबर की शाम को वो अपने शैक्षणिक दस्तावेज लेकर घर से भाग आई। गेट की परीक्षा देने की तैयारी कर रही थी, उसे पटना से लेने आए उसके भाई ने बताया कि बीटेक करने के दौरान बहन को
कई बार युवती ने घर में लड़का बनने की इच्छा भी जताई। इस पर परिवार के सदस्यों ने गुस्सा जताया। दो साल से उसका उपचार चल रहा है, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ है। 2
उसका कहना है कि वो बेंगलुरू जा रही थी। वहां एक कंपनी में काम करना चाहती है। पैसे आएंगे तो वो अपनी ख्वाहिश पूरी करेगी।
वीडियो कॉल से कराई बात
केंद्र पर लेने पहुंचे भाई, बुआ और चाचा को लड़की ने पहचानने से इंकार कर दिया। पुलिस को भी गुमराह करने की पूरी कोशिश की, उसके भाई ने आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस पुलिस को दिखाया।
पिता से वीडियो कॉल के जरिए युवती की बात करवाई। लंबे प्रयास पर भी युवती परिवार के साथ जाने को राजी नहीं हुई। बाद में पुलिस ने सुपुर्दनामा लिखवाकर युवती को परिवार के सदस्यों संग भेजा।