आगरालीक्स.. आगरा में खाली घर में तेज धमाके के साथ दीवार गिर गई, यह मकान विवादित बताया जा रहा है, पुलिस जांच में जुटी है।
आगरा के जीवनी मंडी में जाटनी के बाग में तमाम खाली मकान हैं, यहां बाहर रोड पर मंदिर है, रविवार दोपहर में खाली मकान में तेज आवाज हुई, इसके साथ ही दीवार गिर गई। तेज आवाज सुनकर आस पास के लोग आ गए। पुलिस के साथ ही दमकल की गाडियां भी पहुंच गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जिस मकान से तेज धमाके की अवाजा आई और दीवार गिर गई वह खाली है, मकान को लेकर विवाद बताया जा रहा है, पुलिस जांच में जुटी है।