आगरालीक्स…(13 November 2021 Agra News) जेनर्म की चलती बस में लगी आग. 29 सवारियां बैठी थीं बस में. बस में से जान बचाने के लिए कूदी सवारियां….
आगरा मंडल के मथुरा जिले में शनिवार को एक बड़ा हादसा होने से बच गया. थाना गोवर्धन क्षेत्र के मथुरा रोड पर 29 सवारियों को लेकर जा रही जेनर्म की एक बस में अचानक आग लग गई. आग लगने की जानकारी होने पर चालक ने तुरंत ही बस को साइड में लगा दिया. इधर सवारियों में हड़कंप मच गया. चीख पुकार होने लगी. लोग बस में से कूदने लगे. इधर बस में आग लगने की सूचना पर पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई. सभी सवारियां समय रहते बस में से तब तक बाहर आ चुकी थीं. लेकिन तब तक बस में लगी आग विकराल हो गई. दमकल ने किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन बस पूरी तरह से जल गई. पुलिस के अनुसार बस में करीब 29 लोग सवार थे जो कि सुरक्षित हैं. आधा घंटे में आग परकाबू पा लिया गया. बस में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बतायाग या है.