Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Shahganj Agra Women death Case: FIR lodge in Domestic Violence Act…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स​क्राइम

Shahganj Agra Women death Case: FIR lodge in Domestic Violence Act…#agranews

227

आगरालीक्स….(13 November 2021 Agra News) आगरा के थाना शाहगंज में हुए बवाल में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज. कुछ को हिरासत में लिया. बवालियों की जानकारी ले रही पुलिस….

थाना शाहगंज क्षेत्र में हुआ था बवाल
आगरा के थाना शाहगंज में दूसरे समुदाय के युवक के साथ शादी करने वाली युवती की संदिग्ध मौत और बवाल के मामले में पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है. क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात किया गया है. पुलिस रात को बवाल करने वाले लोगों की तलाश कर रही है. उनके संबंध में जानकारी हासिल की जा रही है. इधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है.

बता दें कि शुक्रवार रात को चिल्लीपाड़ा में रहने वाली वर्षा की संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत हो गई थी. पुलिस को वर्षा का शव जमीन पर पड़ा हुआ मिला था, जबकि पंखे से फंदा लटका हुआ था और वह कटा हुआ था. वर्षा ने दूसरे समुदाय के युवक फईम से ​लव मैरिज की थी. वर्षा की मौत के बाद उसके परिजनों ने वर्षा की हत्या का आरोप लगाया है. हालांकि फईम के परिजनों का कहना है कि वर्षा ने आत्महत्या की है. उधर, मोहल्ले के लोगों का कहना था कि फईम के परिजन वर्षा को अस्पताल लेकर गए थे. बाद में उसे वापस लेकर आए. किसी ने उसे फंदे पर लटका हुआ नहीं देखा.

शुक्रवार रात को हुआ बवाल
वर्षा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद शुक्रवा रात को क्षेत्र में बवाल हुआ. हिन्दूवादी संगठनों के लोग भी यहां पहुंच गए. दोनों समुदायों में मारपीट और पथराव हुआ. दुकानदारों का आरोप था कि फायरिंग भी की गई जिसके कारण दहशत में आकर उन्होंने अपनी दुकान तक बंद कर दी. सूचना पर थाना शाहगंज पुलिस के अलावा एसएसपी, एसपी सिटी सहित कई थानों का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया और मामले को शांत कराया गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. इधर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी फईम, कय्यूम कुरैशी, नईम और उसकी मां और बहन के खिलाफ आईपीसी की धारा 498 A, 295, 304 B, 3,4 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है. पुलिस बलवाइयों की जानकारी कर रही है. फोर्स तैनात किया गया है. पुलिस की मौजूदगी में मृतका का अंतिम संस्कार कराया जाएगा. पति समेत तीन नामजद गिरफ्तार किये गए हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!