आगरालीक्स ..आगरा में कार का एयर कम्प्रेस फटा, हादसे में एक की मौत हो गई। तेज आवाज से लोग दहशत में आ गए।
आगरा के अर्जुन नगर, अजीत नगर गेट के पास कार गैराज है। बुधवार को कार गैराज में मैकेनिक काम कर रहे थे। तेज आवाज हुई, लोग कुछ समझ पाते तब तक अरमान(18) पुत्र पप्पू निवासी कमाल खां की मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी हुई है।