आगरालीक्स ..आगरा में कर्मचारियों के नाम से फर्म बनाकर जीएसटी की चोरी करने के लिए डेढ करोड के लेनदेन में कारोबारी अरेस्ट।
कबाडा कारोबारियों का एजेंट आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर आठ निवासी जितेंद्र अग्रवाल पर उसके यहां नौकरी करने वाले सचिन निवासी चक्कीपाट, रकाबगंज ने शिकायत की थी कि उसकी तनख्वाह छह हजार रुपये और उसके नाम से फर्जी फर्म बना कर लेनदेन किया जा रहा है। थाना हरीपर्वत के इंस्पेक्टर अजय कौशल का मीडिया से कहना है कि जांच में सामने आया है कि कारोबारी जितेंद्र अग्रवाल कम पढे लिखे लोगों को झांसे में लेकर उनके नाम से फर्जी पफर्म खुलवा लेता है, इसमें पफड वाले और पफल विक्रेता भी शामिल हैं। इसके बाद लेनदेन करने लगता है।
डेढ करोड का लेनदेन, लाखों की जीएसटी चोरी
जितेंद्र कबाड कारोबारियों का एजेंट है, वह फर्म से माल खरीद दिखाता था, इसे आगे कारोबारियों को दे देता था और जीएसटी बचती थी उस पर कमीशन लेता था, जिन चीजों पर टैक्स नहीं है या टैक्स कम है उनका बिल बनाता था, इससे माल सस्ता भी बिकता था।