आगरालीक्स..(Agra News 6th June) आगरा में व्यापारी ने सीसीटीवी फुटेज सेचोरों को पकड कर पुलिस को सौंप दिया, पुलिस ने दिखाया है कि उन्होंने चोरों का गैंग पकडा है, पुलिस को 25 हजार का ईनाम ..
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा में शनिवार को पुलिस ने चोरों के गैंग का खुलासा किया, उनके द्वारा की गई चोरी की घटनाओं का अनावरण करते हुए सामान भी जब्त किया गया। इस पर पुलिस टीम को एडीजी राजीव क्रष्ण ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये ईनाम की घोषणा की।
यह है मामला
भगवती बाग, फाउंड्री नगर, एत्माउददौला निवासी भुवनेश कुमार की घर में ही किराना की दुकान है, वे 23 अप्रैल को परिवार सहित बाहर गए थे, उनके घर पर चोरी हो गई। आरोप है कि पुलिस कर्मी से सिफारिश लगवाई इसके बाद मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस की टीम सीसीटीवी में दिखाई दे रहे चोरों के फोटो लेकर चले गए। इसके बाद आगे कुछ नहीं हुआ।
इस तरह चोर तक पहुंंचे भुवनेश कुमार
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भुवनेश ने पुलिस द्वारा आगे कोई कार्रवाई न करने पर खुद ही चोरों को पकडने के प्रयास शुरू कर दिए। सीसीटीवी से चोरों को पहचाना, उनका चलने का तरीका,हेयर स्टाइल पहचान लिया। सीसीटीवी के पुराने फुटेज चेक किए तो पता चला कि एक युवक हर रोज उनके घर के बाहर से जा रहा था, पूछताछ में पता चला कि वह राधा नगर निवासी कान्हा उर्फ मोनू है।
व्यापारी ने खुद ही पकडे चोर
व्यापारी भुवनेश कुमार ने कान्हा को पकड लिया,उससे कहा कि एक युवक कालोनी में आता है और महिलाओं से छेडछाड करता है। उस युवक को वह पहचान ले, उन्होंने सीसीटीवी दिखाए, कान्हा डर गया, उन्होंने उसके परिजनों को बुलाकर सीसीटीवी दिखाए। इसके बाद उसने अपने दोनों साथियों के नाम भी बता दिए। उन तीनों को पकडकर व्यापारी ने पुलिस को सौंप दिया, व्यापारी का कहना है कि पुलिस को चोर उसने पकड कर दिए, लेकिन पुलिस चोरी किए गए कैश, ज्वैलरी और मोबाइल को जब्त नहीं कर सकी है।