आगरालीक्स… आगरा में कारोबारी की पुलिस चौकी में पूछताछ के दौरान बिगडी तबीयत, कारोबारी की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस की पूछताछ के दौरान मौत का लगाया आरोप।
आगरा के नामनेर में कारोबारी 50 वर्षीय राकेश रहते हैं, राकेश के ओमी और भीमसेन भाई हैं। उनका नामनेर में 50 गज का पैत्रत्क मकान है। राकेश के पिता कालीचरण में मकान की वसीयत राकेश और ओमी के नाम कर दी थी। यह पता चलने पर भीमसेन भी मकान में हिस्सा मांगने लगा, इसे लेकर विवाद चल रहा था।
कैंट चौकी पर बिगडी तबीयत
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को पुलिस राकेश को पूछताछ के लिए कैंट चौकी थाना सदर ले आई, यहां राकेश से पूछताछ के दौरान तबीयत बिगड गई। राकेश की तबीयत बिगडने पर पुलिस कर्मियों के हाथ पांव फूल गए, वे राकेश को अस्पताल ले गए, वहां से एसएन रेफर कर दिया। एसएन में डॉक्टरों ने राकेश को म्रत घोषित कर दिया। कारोबारी की मौत की सूचना पर परिजन पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया है कि पुलिस पूछताछ के दौरान राकेश की मौत हो गई, परिजनों के हंगामा करने पर इमरजेंसी पर पुलिस फोर्स पहुंच गया है।