आगरालीक्स ..आगरा में 26 किलो चांदी की लूट से पुलिस कर्मियों को सर्दी में पसीना आ गया, छानबीन की गई तो लूट की घटना पफर्जी निकली, अब कारोबारी पर कार्रवाई की तैयारी चल रही है।
इंस्पेक्टर हरीपर्वत राजा सिंह के अनुसार शनिवार रात करीब दस बजे सरस्वती कुंड मथुरा निवासी अमित सिंह ने लूट की खबर दी। बताया कि वह अपने साथी सचिन के साथ आगरा आया था। किनारी बाजार से 26 किलोग्राम रॉ मैटेरियरल लिया। रिक्शे से भगवान टॉकीज जा रहे थे। आजाद पेट्रोल पंप के पास लूट हो गई। बाइक सवार बदमाश थैला लूटकर ले गए। पुलिस के अनुसार पूछताछ हुई तो कहानी पल-पल बदलने लगी। अमित यह कहने लगा कि माल दो थैलों में था। एक थैला लुटा था। दूसरा वह बाजार में वापस व्यापारी को दे आया।
सीसीटीवी से खुला मामला
पुलिस कारोबारी को लेकर किनारी बाजार पहुंची, यहां सीसीटीवी फुटेज में कारोबारी चांदी वाला थैला एक दुकान पर रख रहा है। इंस्पेक्टर के अनुसार थैले का वजन कराया गया तो 26 किलोग्राम से अधिक ही निकला। पुलिस ने पहले तहरीर के आधार पर लूट का मुकदमा लिखाउसे खारिज कर दिया। अब वादी के खिलाफ फर्जी मुकदमा लिखाने की कार्रवाई की जा रही है।
Leave a comment