Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Businessman & His friend in police custody after girl claims molestation in running car in Agra #agranews
आगराबिगलीक्स

Businessman & His friend in police custody after girl claims molestation in running car in Agra #agranews

201

आगरालीक्स ….आगरा में कारोबारी के बेटे और उसके दोस्त ने हाईवे पर दौड़ती कार में युवती के साथ किया रेप, युवती को पिलाई बीयर, बनाया वीडियो, युवती के आरोपों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है।
आगरा के टूंडला की रहने वाली युवती ने आईटीआई से कोर्स किया है, 22 दिसंबर को थाना सिकंदरा पहुंचकर युवती ने आरोप लगाए हैं कि उसके साथ कारोबारी के बेटे और उसके दोस्त ने आगरा दिल्ली हाईवे पर दौड़ती कार में 19 दिसंबर को रेप किया।


1.30 घंटे तक कार में घुमाया, वीडियो बनाया
युवती का आरोप है कि छह महीने पहले कारोबारी के बेटे कृष्णा से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी, कृष्णा स्नातक कर रहा है और युवती ने आईटीआई से कोर्स किया है। दोनों की चैटिंग होने लगी, इसके बाद मोबाइल नंबर का आदान प्रदान हो गया और फोन पर बात होने लगी। युवती का आरोप है कि 19 दिसंबर को कृष्णा ने उसे मिलने के लिए बुलाया, युवती वाटरवक्र्स चौराहे पर आ गई। यहां उसे कार में कृष्णा और उसका दोस्त हेमंत मिला, हेमंत कार चला रहा था। युवती से कहा कि घूमने चल रहे हैं। युवती को कार में बिठाकर सिकंदरा की तरफ ले गए। थाना सिकंदरा से आगे निकलने के बाद कृष्णा और हेमंत बीयर पीने लगे। आरोप है कि उन्होंने युवती को भी जबरन बीयर पिलाई, विरोध करने पर मारपीट की। युवती पीछे की सीट पर बैठी थी, उसके साथ कृष्णा था और हेमंत गाड़ी चला रहा था। कृष्णा ने युवती के साथ रेप किया, हेमंत ने उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद हेमंत पीछे की सीट पर आ गया और कृष्णा गाड़ी चलाने लगा, हेमंत ने भी युवती के साथ रेप किया। करीब 1.30 घंटे तक गाड़ी में घूमते रहे।
फरह टोल तक गए, वाटरवक्र्स पर छोड़ा
युवती का आरोप है कि कृष्णा और हेमंत उसे लेकर फरह टोल प्लाजा तक गए। उसके साथ रेप किया, फरह टोल प्लाजा से यू टर्न लिया और युवती को धमकी दी कि किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे। इसके बाद वाटरवक्र्स पर छोड़ दिया।
मुकदमा दर्ज, खंगाले जा रहे सीसीटीवी
युवती अकेली थाना सिकंदरा पहुंची। पुलिस ने युवती की तहरीर पर कृष्णा और हेमंत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। युवती ने जहां घटनास्थल बताएं हैं वहां के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

error: Content is protected !!