आगरालीक्स …आगरा में कैश से भरे पूरे एटीएम को ही बदमाश उखाड़ कर ले गए। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
आगरा के ताजगंज क्षेत्र में इंडिकैश का एटीएम है, एटीएम एक मकान में है। शुक्रवार सुबह बदमाशों ने एटीएम में धाबा बोल दिया, बदमाशों के एटीएम में आने पर मकान मालिक का पता चल गया। उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई लेकिन तब तक बदमाश एटीएम को अपने साथ ले कर चले गए।

पूरे एटीएम को ही ले गए बदमाश
पुलिस के पहुंचने के बाद मकान मालिक भी आ गया, एटीएम को चेक किया गया तो वहां एटीएम नहीं था। बदमाश अपने साथ पूरा एटीएम ही ले गए। पुलिस ने सीसीटीवी देखने की कोशिश की जिससे बदमाशों का पता चल सके लेकिन एटीएम में सीसीटीवी नहीं लगे हुए हैं।
कैश का नहीं चला पता, आस पास के सीसीटीवी खंगाल रही टीम
आगरा के ताजगंज क्षेत्र के कलाल खेरिया में प्रमोद कुमार के मकान में इंडिकैश का एटीएम था, बदमाश पूरे एटीएम को ही अपने साथ ले गए। एटीएम में कितना कैश है,अभी यह पता नहीं चला है। एटीएम में सीसीटीवी भी नहीं लगे हुए थे, कोई चौकीदार भी नहीं था। पुलिस अब आस पास के मकानों में लगे सीसीटीवी को पुलिस चेक कर रही है।