आगरालीक्स …आगरा में प्लास्टिक सर्जन ने बताया कि जांघ और पेट का हिस्सा लेकर स्तन और लिंग कैसे तैयार किए जाते हैं, प्लास्टिक की तरह से खून और नर्व की नसों को मांस के साथ लेकर सर्जन शरीर का कोई भी हिस्सा बना सकते हैं।
आगरा प्लास्टिक सर्जन सोसायटी द्वारा आयोजित फ़्री फ्लैप कार्यशाला में फ्री फ्लैप सर्जरी का आयोजन किया गया था । फ्री फ्लैप का आर्थ होता है कि किसी शरीर के अंग को नया रूप देकर दूसरी जगह प्रत्यारोपित करना । इस कार्यशाला में लगभग 115 प्रतिनिधि प्लास्टिक सर्जन, जनरल सर्जन, हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं यूरोलॉजिस्ट ने भाग लिया । यह सारे प्रतिनिधि पूरे भारत देश के विभिन्न प्रांतों से आए थे । सभी ने अपने विचार व्यक्त किए और गोष्ठी एवं फ्री फ्लैप सर्जरी कार्यशाला में बढ़ चढ़कर भाग लिया । कार्यशाला में सभी प्रतिनिधियों को व्यक्तिगत प्रशिक्षण का लाभ भी मिला । इस तीन दिवसीय कार्यशाला में 6 गरीब परिवार के मरीजों को नया जीवन दान मिला।
कार्यशाला के समापन समारोह में बताया गया कि फ़्री फ्लैप द्वारा आज जटिल से जटिल समस्या का समाधान है। अंत में डॉ हरी वेंकटरमन ने माइक्रो सर्जरी के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण टिप्पणियां दी ।
आगरा प्लास्टिक सर्जरी सोसायटी द्वारा फ़्री फ्लैप कार्यशाला एवं
व्यक्तिगत प्रशिक्षण , आगरा शहर के लिए, राष्ट्रीय स्तर की पहेली और महत्वपूर्ण कार्यशाला रही। इस कार्यशाला द्वारा आज आगरा शहर, फ्री फ्लैप सर्जरी क्षेत्र में अपने लिए एक महत्वपूर्ण स्थान बना चुका है। यह संभव हुआ है सिर्फ आगरा प्लास्टिक सर्जरी सोसायटी के सभी प्रतिनिधियों की अथक प्रयास और परिश्रम से। इस कार्यशाला में महत्वपूर्ण योगदान अध्यक्ष डॉ प्रदीप सिंह, संयोजक डॉ ओम कांत गुप्ता , सह संयोजक डॉ संजीव शर्मा, कोषाध्यक्ष डॉक्टर आदित्य रे , व्यक्तिगत प्रशिक्षण संयोजक डॉ अनुरंजन गुप्ता और डॉ प्रणय सिंह चकोटिया ने दिया ।