आगरालीक्स… आगरा में कारोबारी की हत्या, दूसरा घायल, बाइक सवार बदमाश दुकान पर बैठे कारोबारी पर ताबडतोड फायरिंग कर हुए फरार। घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश।
आगरा में रविवार रात को आगरा के धनौली क्षेत्र में सिरोली मोड़ पर स्थित दुकान वैष्णवी हार्डवेयर पर नकाबपोश बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की। इसमें पड़ोसी बैजनाथ दुकानदार की मौके पर मौत हो गई।
घटना में वैष्णवी हार्डवेयर के मालिक शिव कुमार पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए। बैजनाथ ब्याज पर पैसा देने का काम भी करते थे, जबकि शिव कुमार कमेटी (बीसी) भी डालते हैं।
बदमाशों की अंधाधुंध फायरिंग से दहशत मच गई, बाइक सवार बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
एक की मौत, एक गंभीर
दुकान के बाहर खून से लथपथ कारोबारी वैजनाथ कटारा और शिव कुमार को लेकर एसआर हॉस्पिटल, सांई की तकिया पहुंचे। इससे पहले ही वैजनाथ कटारा की मौत हो गई, शिव कुमार को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। हॉस्पिटल में एसएसपी अमित पाठक सहित पुलिस अधिकारी पहुंच गए, हत्या के कारणों और बदमाशों की छानबीन में पुलिस जुटी हुई है।
दहशत में बाजार हुआ बदमाश
बाइक सवार बदमाशों की ताबडतोड फायरिंग और कारोबारी वैजनाथ की हत्या से बाजार बंद हो गया, दुकानदार दहशत में आ गए। कारोबारी की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।