आगरालीक्स …आगरा के रश्मि नगर कमला नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर (इस्कॉन) में आयोजित पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में मंदिर के अध्यक्ष अरविन्द स्वरूप ने बताया कि श्री जगन्नाथ मंदिर कमला नगर (इस्कॉन) द्वारा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन 11 से 15 जुलाई तक किया जाएगा। इससे पहले 28 जून को महाराजा अग्रसेन सेवा सदन कमला नगर में श्री जगन्नाथ महाअभिषेक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसमें श्री जगन्नाथ जी 108 कलश जल व 108 कलश पंचामृत से स्नान करने के बाद बीमार होने के कारण 15 दिन के लिए विश्राम करेंगे। जिसमें आमंत्रण यात्रा, मेहंदी उत्सव, नयन उत्सव, रथयात्रा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम व संकीर्तन का आयोजन भी किया जाएगा। इससे पूर्व 28 जून को कमला नगर स्थित महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में श्री जगन्नाथ महाअभिषेक के तहत श्री जगन्नाथ जी पाहुड़ी विजय में मंदिर से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। जहां दो बजे संकीर्तन के बाद अभिषेक वेदी पर विराजेंगे। शाम 4 बजे से 6.30 बजे तक महाभिषेक होगा। 6.30 बजे जगन्नाथ कथा व 7.30 बजे महाआरती के बाद महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा।
इसके उपरान्त श्री जगन्नाथ जी 108 कलश जल व 108 कलश पंचामृत से स्नान करने के कारम बीमार हो जाएंगे। और विश्राम करने के कारण भक्तों को 15 दिन तक दर्शन नहीं देंगे। इस दौरान श्री जगन्नाथ जी को दलिया, खिचड़ी का भोग व गिलोय और चिडेता का काड़ा दिया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से बृजमोहन बंसल, गौरव बंसल, केशव अग्रवाल, राहुल बंसल, विकास बंसल (लड्डू भाई), ईदेश गोयल, राकेश अग्रवाल, आकांक्षा परमब्रह्म दास, विपिन अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
जगन्नाथ यात्रा महोत्सव के कार्यक्रम
11 जुलाईः आमंत्रण यात्रा।
12 जुलाईः मेहंदी उत्सव व सांस्कृतिक कार्यक्रम।
13 जुलाईः नयन उत्सव।
14 जुलाईः श्री जगन्नाथ यात्रा बलकेश्वर मंदिर से प्रारम्भ।
15 जुलाईः हरे कृष्णा उत्सव, हरि पर्वत स्थित एमडी जैन कॉलेज में।