आगरालीक्स…यूपी में 2025 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी. तीन छुट्टियां संडे को पड़ रही हैं तो दहशरा और गांधी जयंती एक ही दिन..लेकिन दिवाली पर मिलेगा एक दिन एक्स्ट्रा…
यूपी के बेसिक स्कूलों में 2025 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी हो गया है. इनमें तीन छुट्टियां जहां संडे को पकड़ रही हैं तो वहीं दशहरा और गांधी जयंती एक ही दिन यानी दो अक्टूबर को होगा, ऐसे में एक दिन छुट्टी काये नुकसान होगा. दिवाली पर चार छुट्टियां हैं लेकिन दिवाली की छुट्टियां सोमवार से शुरू होने के कारण इससे पहले रविवार भी एक्स्ट्रा छुट्टी का मिलेगा. होली की छुट्टी दो दिन ही रखी गई है जबकि इस बाद अनंत चतुर्दशी और विश्वकर्मा पूजा की छुट्टी शामिल की गई है.
संडे को तीन छुट्टियां
साल 2025 में गणतंत्र दिवस के अलावा छह अप्रैल को रामनवमी और छह जुलाई को मोहर्रम का अवकाश रविवार को पड़ रहा है.
दिवाली पर एक दिन एक्स्ट्रा
2025 के कैलेंडर में दिवाली की छुट्टी 20 अक्टूबर से लेकर 23 अक्टूबर तक चार दिन रहेगी. 20 अक्टूबर का अवकाश सोमवार को है. ऐसे में सही मायने में इससे पहले रविवार को भी छुट्टी रहेगी. इससे दिवलाी पर घर जाने वाले लोगों को लंबी छुट्टी का लाभ मिलेगा.
वसंत पंचमी की छुट्टी खत्म की लेकिन अनंत चतुर्दशी को रहेगी छुट्टी
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत संचालित विद्यालयों में वर्ष 2025 में कुल 31 दिन अवकाश होंगे. इनमें ग्रीष्मकालीन एवं शीतकालीन अवकाश शामिल नहीं है. वसंत पंचमी की छुट्टी खत्म कर दी गई है लेकिन अनंत चतुर्दशी की छुट्टी शामिल की गई है.
ग्रीष्मकालीन व शीतकालीन अवकाश
विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 20 मई से 15 जून व शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर से 14 जनवरी के बीच रहेगा.