आगरालीक्स… आगरा के रेनबो हाॅस्पिटल एवं राजीव गांधी कैंसर हाॅस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आगरा में पहली बार हिमेटोलाॅजी यानि रक्त संबंधी स्वास्थ्य शिविर लगाया जा रहा है। सिकंदरा स्थित रेनबो हाॅस्पिटल में 10 जून को सुबह 10 बजे से आरंभ होने वाले शिविर में देश के जाने-माने हिमेटोओंकोलाॅजिस्ट डा. दिनेश भूरानी मरीजों को अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। यह शिविर नई दिल्ली के राजीव गांधी कैंसर हाॅस्पिटल के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इसमें एनीमिया, थैलीसीमिया, ब्लड डिस्क्रिसिस, ब्लड कैंसर के मरीजों की जांचें एवं परामर्श प्रदान किया जाएगा। असुविधा से बचने के लिए लोगों को सी.बी.सी की जांच रिपोर्ट साथ लानी होगी। शिविर में देखे गए मरीजों को अन्य जांचों व दवाओं पर विशेष छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए मोबाइल नंबर 8191022444 पर संपर्क किया जा सकता है।

डा. दिनेश भूरानी के बारे में……
डा. दिनेश भूरानी राजीव गांधी कैंसर हाॅस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, नई दिल्ली के रक्त संबंधी रोगों, रक्त कैंसर एवं बोन मैरो विभाग के सुपरस्पेशलिस्ट हैं। डा. भूरानी देश के प्रथम चिकित्सक हैं जिन्होंने हिमैटोओंकोलाॅजी में डीएम की डिग्री प्राप्त की। उनके द्वारा अब तक 600 से अधिक सफल बोन मैरो ट्रांसप्लांट किए जा चुके हैं।
फाइल फोटो