मथुरालीक्स…शादी में से लौट रही कार का एक्सीडेंट. सास—बहु की मौत, तीन घायल
आगरा मंडल के मथुरा जिले में दुखद भरी खबर सामने आई है. शादी में से लौट रही एक कार हादसे का शिकार हो गई. हादसे में कार सवार दो महिलाओं की मौत् हो गई जो कि आपस में सास और बहू थी. बहु प्रेग्नेंट भी थी. इसके अलावा तीन लोग घायल हुए हैं. पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है.
तिलकागढ़ी की रहने वाली मधु की शादी सादाबाद के एक मैरिज होम में थी. शादी समारोह में शामिल होने के बाद सुषमा अपने पति गगन, सास मीरा, फूफा मान सिंह ओर बेटा हार्दिक के साथ राजस्थान के डीग शहर स्थित अऊगेट लौट रही थी. अडींग बाईपास पर अज्ञात वाहन ने इनकी कार को टक्कर मार दी. हादसे में गर्भवती बहू सुषमा और सास मीरा की मौत हो गई जबकि सुषमा का पति गगन, बेटा हार्दिक और फूफा मानसिंह घालय हुए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.