आगरालीक्स…आगरा—फिरोजाबाद हाइवे के उसायनी स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में चोरी करने वाले दो चोर अरेस्ट. सोने का मुकुट और चांदी की मूर्ति सहित छत्र हुए थे चोरी.
आगरा फिरोजाबाद हाइवे पर टूंडला के उसायनी में स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में 30 जनवरी की रात को चोरी की बड़ी वारदात हुई थी. चोरों ने मंदिर के 12 ताले तोड़कर सोने का मुकुट, चांदी की मूर्ति, छत्र और दान पात्र से हजारों रुपये का कैश चोरी कर ले गए थे. पुलिस ने इस मामले की जांच करते हुए कन्नौज से दो चोरों को अरेस्ट किया है. कन्नौज पुलिस ने इन चोरों को अरेस्ट किया है. इन्होंने उसायनी के वैष्णोदेवी मंदिर सहित कन्नौज और इटावा के कई मंदिरों में चोरी की वारदातों को कबूला है. कन्नौज पुलिस अभी इनके तीन और साथियों की तलाश कर रही है.
टूंडला के उसायनी में माता वैष्णो देवी का मंदिर है. यहां रोजाना की संख्या में सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं. मंदिर में सीसीटीवी भी हैं और चौकीदार भी है लेकिन 30 जनवरी 2025 की रात चोर यहां चोरी हो गई थी. अगले दिन सुबह चोरी की जानकारी तब हुई जब मंदिर कमेटी के लोगों ने दान पात्रों को जमीन पर पड़ा देखा था.