आगरालीक्स.. यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा से जा रही स्लीपर बस पलट गई, पीछे से आ रही वैगनआर उसमें जा घुसी, हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, एक दर्जन लोग घायल हैं। हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला, लेकिन तीन की मौत हो चुकी थी। घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
शुक्रवार रात को आगरा से नोएडा के लिए प्राइवेट स्लीपर बस जा रही थी, रात दो बजे मांट थाना क्षेत्र में माइल स्टोन 92.500 के पास स्लीपर बस पलट गई, पीछे से आ रही वैगनआर यमुना एक्सप्रेस वे पर पलट गई बस में जा घुसी, तेज आवाज के बाद चीख पुकार मचने पर पुलिस कर्मी पहुंच गए। सर्दी और रात में हुए हादसे में बचाव कार्य में भी परेशानी हुई।
तीन की मौत
हादसे में घायल हुए लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, हादसे में तीन की मौत हो गई है। हादसे में दो मृतक दिल्ली और कन्नौज के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जबकि घायल लोग औरैया, मैनपुरी, इटावा आदि जिलों से हैं। पुलिस और स्थानीय प्रशासन की मदद से सड़क पड़े दोनो वाहनों को क्रेन के द्वारा हटवाया।
पिता पुत्र की मौत
हादसे में कार सवार राजकिशोर यादव 35 एवं उनके बेटे प्रांशु 11 की मौत हो गई और पत्नी रीमा बेटा गौतम एवं चालक जीशान निवासी बदरपुर दिल्ली घायल हो गए। जबकि बस में यात्री जगतराम 40 निवासी फतेहपुर कन्नौज की मौत हो गई और योगेश, अमित निवासी औरैया, सतेंद्र, आदेश एवं मीरा निवासी मैनपुरी अवधेश इटावा घायल हो गए।