अलीगढ़लीक्स… राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी पर अलीगढ़ के गोंडा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
छह हजार अज्ञात पर की कार्रवाई
रालोद नेता जयंत पर गांव मुरवार में पंचायत करने पर महामारी एक्ट के तहत यह मामला दर्ज किया है। इसमें छह हजार अन्य लोगों पर भी मुकदमा किया गया है। गोंडा कस्बा के गांव मुरवार स्थित पैंठ मैदान में गत नौ फरवरी को कृषि कानून के विरोध में रालोद की ओर से महापंचायत की गई थी, जिसमें जयंत चौधरी भी शामिल थे। अध्यक्षता चौधरी राजसिंह। संचालन नवाब सिंह छौंकर ने किया। मुकदमा दरोगा सोहनवीर ने दर्ज कराया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी मोहसिन खान ने बताया कि जयंत चौधरी, राज सिंह, नवाब सिंह समेत छह हजार लोगों के खिलाफ धारा 188, 269, 270 महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।