नईदिल्लीलीक्स…शराब घोटाले मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से सीबीआई ने पूछताछ शुरू की। विरोध कर रहे छह आप विधायक गिरफ्तार, धरना भी दिया।

राजघाट गए केजरीवाल, हम बापू के बताए रास्ते पर
शराब घोटाले मामले में सीबीआई द्वारा दिल्ली को सीएम अरविंद केजरीवाल को समन भेजे जाने पर आज सीबीआई के दफ्तर रवाना होने से पहले महात्मागांधी के समाधि स्थल राजघाट गए। बाद में ट्विट किया कि हम बापू के बताए रास्ते पर हैं। अन्याय और जुल्म के खिलाफ सत्य के रास्ते पर हैं, अंत में जीत सत्य की होगी।
भगवंत मान और राघव धरने पर बैठे
इस बीच सीबीआई कोर्ट और अरविंद केजरीवाल के आवास पर सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। वहीं सीबीआई दफ्तर के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं और भगवंत सिंह मान, राघव चड्ढा धरने पर बैठ गए हैं।