नईदिल्लीलीक्स…बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले आरजेडी के ठिकानों पर सीबीआई के छापे। जॉब के बदले जमीन मामले में कार्रवाई। बिहार विधानसभाध्यक्ष का इस्तीफा।
तेजस्वी के गुरुग्राम स्थित मॉल पर भी हुई छापेमारी
जॉब के बदले जमीन मामले में सीबीआई ने आरजेडी को घेरना शुरू कर दिया है। सीबीआई ने आरजेडी के नेताओं के ठिकानों पर छापेमारी की है। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के गुरुग्राम स्थित मॉल पर छापेमारी की गई।
फ्लोर टेस्ट से पहले स्पीकर विजय सिन्हा का इस्तीफा
दूसरी ओर बिहार की नीतीश और तेजस्वी की सरकार का आज फ्लोर टेस्ट भी होना है, जिसमें नीतीश को बहुमत साबित करना है। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की बात कही, जिस पर उन्होंने इस्तीफा देने से मना कर दिया। लेकिन बाद में कुछ देर सदन को संबोधित करने के बाद इस्तीफा दे दिया। इसके बाद सदन को स्थगित कर दिया।
नीतीश-तेजस्वी के साथ 164 विधायकों का है साथ
इसके बाद मंत्रिमंडल की आपात बैठक हुई, जिसमें फ्लोर टेस्ट के बाद सदन को एक दिन स्थगित रखने का निर्णय लिया गया। फ्लोर टेस्ट के लिए नीतीश-तेजस्वी सरकार ने अपने समर्थन में 164 विधायकों के साथ होने का दावा किया है। नई सरकार के गठन के 15 दिन बाद यह फ्लोर टेस्ट हो रहा है।