नईदिल्लीलीक्स… झारखंड में ईडी के छापे में दो एके-47 रायफल मिलीं। पीएम ने किया देश के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल का उद्घाटन। महाराष्ट्र विधानसभा में हंगामा।
सीएम सोरेन के करीब के ठिकानों पर कार्रवाई

झारखंड में ईडी ने खनन घोटाले को लेकर सीएम हेमंत सोरेन के करीबी के घर छापेमारी की है, जहां से दो एके-47 राइफल बरामद की गई हैं।
महत्वपूर्ण दस्तावेज भी हाथ लगे
सीएम के करीबी बताए जाने वाले प्रेमप्रकाश के ठिकानों पर छापे के दौरान कई दस्तावेज भी टीम के हाथ लगे हैं। सीएम के विधायक प्रतिनिधि पंकज और बच्चू यादव से भी पूछताछ की जा रही है।
पीएम ने देश के सबसे बड़े प्राइवेट अस्पताल का उद्घाटन किया
पीएम मोदी ने आज फरीदाबाद में देश के सबसे बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। इस अस्पताल में 26 सौ बेड होंगे और पांच सौ आईसीयू बेड होंगे। 64 मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर होंगे। अस्पताल का निर्माण माता अमृतानंदमीय मठ द्वारा 130 एकड़ में कराया गया है। पीएम ने कहा कि प्रौद्योगिकी और आधुनिकीकरण से ही इस सेक्टर में हम आत्मनिर्भर बनेंगे। इस मौके पर हरियाणा के सीएम भी मौजूद रहे।
महाराष्ट्र विधानसभा में हंगामा, 50 खोके, एक दम ओके
महाराष्ट्र विधानसभा में आज सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक आपस में भिड़ गए। विधानसभा के मानसून सत्र के आज पांचवे दिन दोनों पक्षों के विधायकों में धक्का-मुक्की के साथ नारेबाजी हुई। उद्धव गुट के विधायकों ने शिंदे गुट के विधायकों के खिलाफ 50 खोके… एक दम ओके लगाकर नारेबाजी की।
गाजर को लेकर सदन में छीनाझपटी
महंगाई और किसानों के मुद्दे को लेकर भी हंगामा हुआ। एनसीपी के विधायक गाजर लेकर पहुंचे,जिसे लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों में छीनाझपटी हुई। बाद में इस मामले को शांत कराया गया।