आगरालीक्स… आगरा में 12 वीं के बाद 10 वीं नतीजे देख छात्रों के चेहरे खिल उठे, 10 वीं की परीक्षा में 14 हजार छात्र शामिल हुए थे, इनका रिजल्ट घोषित हो गया है।
रिजल्ट चेक करने के लिए क्लिक कर
http://cbseresults.nic.in/class10/class10th19.htm
सोमवार को दोपहर तीन बजे सीबीएसई 10 वीं का रिजल्ट घोषित हुआ, इसके बाद स्कूलों में टॉपर्स निकालने जा रहे हैं, आगरा के सीबीएसई की 25 स्कूल हैं। इन स्कूलों में 10 वीं के छात्रों के टॉपर्स के 98 फीसद तक अंक हैं।
आगरा में अंकिता दत्ता ने किया टॉप, दूसरे नंबर पर चार छात्र छात्राएं
आगरा में एयर फोर्स स्कूल, एयरफोर्स स्टेशन आगरा की छात्रा अंकिता गुप्ता ने 493 अंक यानी 98 .8 फीसद अंक प्राप्त कर टॉप किया है। सेना कर्मी की बेटी अंकिता जिले की टॉपर हैं। दूसरे नंबर पर 493 अंक यानी 98 .6 फीसद अंक के साथ केंद्रीय विद्यालय नंबर टू के सुब्रतो बनर्जी, गायत्री पब्लिक स्कूल, शास्त्रीपुरम की श्रेया मौर्या, सचदेवा मिलेनियम शास्त्रीपुरम की आयुषी सिंह और आल सेंट स्कूल शमसाबाद की मुस्कान प्रभाकर श्रीवास्तव रहीं हैं।
तीसरे पर दो और चौथे नंबर पर चार छात्र
तीसरे नंबर पर 492 अंक यानी 98.2 फीसद अंक के साथ आर्मी पब्लिक स्कूल की पूजा मारिया और विजया इंटरनेशनल स्कूल की स्रष्टि अग्रवाल रहीं हैं। चौथे नंबर पर चार छात्र छात्राएं रहे हैं।
