आगरालीक्स.. आगरा में ताजमहल के संगमरमरी हुस्न पर इठलाते हुस्न को देख पर्यटकों के कदम थम गए, टकटकी लगाए वे 35 देशों की ब्यूटी को देखते रहे, ऐसा लगा कि टॉप मॉडल्स कैटवॉक कर रही हैं और सामने ताजमहल है। इसे मूवमेंट को लोगों ने कैमरे में कैद किया। इंटरनेशनल ब्यूटी कांटेस्ट में शामिल होने आई टॉप मॉडल्स एक घंटे ताजमहल में रहीं, इस दौरान पर्यटकों में उनके साथ फोटो कराने की होड लगी रही।

इंटरनेशनल ब्यूटी कांटेस्ट में हिस्सा ले रही अमेरिका, न्यूजीलैंड, इंडिया , इंडोनेशिया, मलेशिया, बेलारूस, जापान आदि करीब 35 देशों की मॉडल सोमवार शाम पांच बजे शिल्पग्राम पहुंची। वे यहां से गोल्फ कार्ट से ताजमहल के पूर्वी गेट तक आईं, उन्हें देखने वालों की भीड लग गई। ताजमहल में एक के बाद एक मॉडल ने प्रवेश किया, लोगों को लगा कि वे किसी फैशन शो में हैं और मॉडल कैटवॉक कर रही हैं। पर्यटकों ने मॉडलों के पफोटो लिए।
एक घंटे किया ताजमहल का दीदार

35 देशों की टॉप मॉडल ने ताजमहल का दीदार किया, मुहब्बत के निशानी ताजमहल के इतिहास के बारे में जाना, पच्चीकारी की जानकारी ली, डायना बैंच में फोटो कराए। वे करीब एक घंटे ताजमहल में रहीं और फोटो कराए।