आगरालीक्स…सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट घोषित। 87.98 प्रतिशत विद्यार्थी पास। लड़कियों ने फिर बाजी मारी।
पिछले साल की तुलना में 0.65 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट में पिछले साल की तुलना में पास होने वाले प्रतिशत में 0.65 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। लड़कों की तुलना में 6,4 प्रतिशत लड़किया पास हुई हैं। इस बार 91 प्रतिशत से ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं।

18 लाख छात्र-छात्राओं ने दी थी परीक्षा
उल्लेखनीय है कि इस बार 18 लाख छात्र-छात्राओं ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा दी थी। रिजल्ट सीबीएसई की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।