आगरालीक्स.. आगरा में सीबीएसई के 12 वीं के रिजल्ट में देखें किसने किया टॉप, कितने फीसद रहा रिजल्ट।
गुरुवार को सीबीएसई का 12 वीं का रिजल्ट घोषित किया गया, सिंपकिंस स्कूल की काजल अग्रवाल के 98 फीसद अंक आए हैं। स्कूलों में छात्रों के परिणाम देखे जा रहे हैं। अभी तक काजल अग्राल के सर्वाधिक अंक हैं। आर्ट, साइंस और कॉमर्स में अलग अलग टॉपर्स की सूची स्कूल संचालकों द्वारा तैयार की जा रही है।
ये हैं आगरा के टॉपर्स
पहले स्थान पर सिम्पकिंस स्कूल की काजल अग्रवाल 98%.
दूसरे स्थान पर डीपीएस की श्रेष्ठी अग्रवाल 97.4%.
तीसरे स्थान पर सिम्पकिंस स्कूल के मुदित गर्ग 97.2%
12 वीं का रिजल्ट 83 फीसद
12 वीं में 83.40 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं जिसमें 88.70 प्रतिशत लड़कियां और 79.40 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं। इस बार डीपीएस गाजियाबाद हंसिका शुक्ला ने पूरे भारत में पहला स्थान प्राप्त किया है। एसवी स्कूल मुजफफरनगर की करिश्मा अरोड़ा ने भी टॉप किया है। दोनों को 499 नंबर मिले हैं।
पिछले साल सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट 83.01 प्रतिशत रहा था। 2018 में कुल 11.86 लाख छात्रों ने 12वीं का एग्जाम दिया था जिसमें 78.99 फीसदी लड़के पास हुए थे वहीं, लड़कियों का पास परसेंटेज 88.31 रहा था।
ये हैं टॉपर्स
हंसिका शुक्ला (499 अंक) – गाजियाबाद, यूपी
करिश्मा अरोरा (499 अंक) – मुजफ्फरनगर, यूपी
गौरांगी चावला (498 अंक) – ऋषिकेश, उत्तराखंड
ऐश्वर्या (498 अंक) – रायबरेली, यूपी
भव्या (498 अंक) – जींद, हरियाणा
आयुषी उपाध्याय (497 अंक) – लखनऊ, यूपी
महक तलवार (497 अंक)- दिल्ली
पार्थ सेनी (497 अंक) – सोलान, हिमाचल प्रदेश
विराज जिंदल (497 अंक) – नई दिल्ली
अनन्या गोयल (497 अंक) – मेरठ, यूपी
रुबानी चीमा (497 अंक) – हिसार, हरियाणा
ऐशना जैन (497 अंक) – गाजियाबाद, यूपी
वंशिका भगत (497 अंक) – मेरठ, यूपी
अर्पित माहेश्नरी (497 अंक) – गाजियाबाद, यूपी
दिशांक जिंदल (497 अंक) – चंडीगढ़, पंजाब
दिव्या अग्रवाल (497 अंक) – मेरठ, यूपी
पीयूष झा (497 अंक) – देहरादून, उत्तराखंड
तिशा गुप्ता (497 अंक) – अलवर, राजस्थान
जी. कार्तिक बालाजी (497 अंक) – चेन्नई, तमिलनाडु
गरिमा शर्मा (497 अंक) – नोएडा, यूपी
इबादत सिंह बक्षी (497 अंक) – नोएडा, यूपी
प्रज्ञा खारकवाल (497 अंक) – गाजियाबाद, यूपी