आगरालीक्स ……आगरा में व्यापारी और उनकी पत्नी की हत्या करने वाले पांच बदमाश सीसीटीवी में कैद, बारिश में 2.30 घंटे घर में रहे बदमाश, 15 लाख कैश और 15 लाख की ज्वैलरी की लूट, सीसीटीवी फुटेज देखने के लिए क्लिक करें।
आगरा के पिनाहट में गल्ला और तेल मिल व्यापारी 70 साल के सुरेश चंद्र गुप्ता और 65 साल की उनकी पत्नी कृष्णा की हत्या कर लूटपाट की गई, रविवार सुबह घर के प्रथम तल पर दोनों के शव मिले थे। बदमाश घर से 15 लाख रुपए, 25 तोला सोना और 7 किलोग्राम चांदी जिसकी कीमत करीब 15 लाख है लूट कर ले गए थे।
सीसीटीवी में रात 8.30 बजे दिखाई दिए पहली बार बदमाश
व्यवसायी सुरेश चंद्र गुप्ता के घर के पास स्थित एक मकान में सीसीटीवी लगे हुए हैं, पुलिस ने सीसीटीवी की जांच की। शनिवार को बारिश हो रही थी, सीसीटीवी में शनिवार रात 8. 30 बजे से दो बदमाश गली में खड़े दिखाई दे रहे हैं। 15 मिनट रुके और चले गए। रात 11.30 बजे तीन बदमाश दिखाई दिए, गली में घूमने के बाद चले गए। रात 12 बजे चार बदमाश व्यवसायी के घर में घुसते हुए दिखाई दिए।
2.30 बजे घर में रहे, हत्या करने के साथ लूट
शनिवार रात 12 बजे बदमाश व्यवसायी के घर में घुसे, व्यवसायी और उनकी पत्नी की हत्या करने के बाद कैश और ज्वैलरी लूट ली। घर को खंगाला, करीब 2.30 घंटे तक घर में रहे, बदमाश रात 2.30 बजे व्यवसायी के घर से जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। चार बदमाश एक साथ बाहर निकलते हुए दिखाई दिए, पांचवें बदमाश के सिर पर कैश और ज्वैलरी से भरा बैग रखा दिखाई दे रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की तलाश में जुटी है।