आगरालीक्स …आगरा में हिस्ट्रीशीटर का दुस्साहस, चौथ न देने पर दुकानदार को मारी गोली। सीसीटीवी फुटेज आया सामने, देखें।
आगरा की एडीए कॉलोनी ताजनगरी में नगला मेवाती के निवासी आमीन की कपड़ों की दुकान है। शुक्रवार को आमीन अपनी दुकान पर बैठा था, आरोप है कि सुबह10.30 बजे हिस्ट्रीशीटर शाहरूख अपने साथी के साथ स्कूटर पर आया। उसने चौथ मांगी, चौथ न देने पर वह स्कूटर से उतरा और पिस्टल लेकर दुकान की तरफ दौड़ कर आया।
दुकानदार ने डमी से की बचने की कोशिश
आरोप है कि शाहरूख पिस्टल लेकर दुकान की तरफ आया, उसे देखते हुए आमीन ने डमी हाथ में ले लिया और बचने की कोशिश की। दुकान पर पहुंचते ही गोली चलाई, आमीन बचाव किया, इसके बाद शाहरूख को पकड़ने के लिए काउंटर पर चढ़ गया और शाहरूख के हाथ से पिस्टल छीनने की कोशिश की। हमलावर वहां से चले गए। पुलिस ने आमीन को अस्पताल में भर्ती कराया, उसके पैर में गोली लगी है।
एक महीने पहले हुआ था विवाद
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शाहरूख और आमीन के बीच एक महीने पहले विवाद हुआ था, शाहरूख ने गोली मारने की धमकी दी थी, इसी के चलते हमला किया है, पुलिस जांच में जुटी है।