आगरालीक्स.. आगरा में दिनदहाडे कैनरा बैंक से आठ लाख कैश लूटने के बाद बाइक से जाते तीन बदमाश,हाथ में तमंचा, सीसीटीवी वीडियो देखें, पुलिस को दे सकते हैं सूचना।
आगरा के इरादत नगर क्षेत्र स्थित कैनरा बैंक मैनेजर नीरज सिंघल ने पुलिस को बताया कि सोमवार दोपहर करीब 3 बजे बाइक पर सवार तीन युवक आए. इनमेें से एक युवक जो मास्क लगाया हुआ था वह बाइक पर बाहर ही खड़ा रहा और दो युवक बैंक के अंदर आ गए. उन्होंने अंदर आते ही गोली चला दी और वहां मौजूद दो होमगार्ड रामवीर और राजेश को तमंचे दिखाकर सीधे मैनेजर की केबिन के अंदर ले गए. इसके बाद बदमाशों ने कैशियर अचल सिंह, तीन ग्राहक—पातीराम, ब्रजेश कुमार और महेश के साथ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को उनके साथ ही केबिन में बंद कर दिया. इसके बाद बदमाशों ने कैश लूटा और उसे अपनी जैकेट की जेब के अंदर भरा और गोली चलाते हुए भाग गए.
कैश जमा करने आए थे तीनों ग्राहक
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गांव डूडीपुरा के रहने वाले ब्रजेश कुमार और महेश साढ़े 5 लाख रुपये और पातीराम डेढ़ लाख रुपये कैश जमा कराने कुछ ही देर पहले आए थे. उन्होंने कैश जमा ही कराया था कि तमंचा लेकर बदमाश आ गए और इन दोनों के सात लाख रुपये के अलावा एक लाख रुपये और लूट ले गए.