आगरालीक्स…आगरा में सड़क किनारे सो रहे कुत्ते को कार ने रौंदा. वीडियो का सीसीटीवी फुटेज देखेंगे तो आपको भी आएगा गुस्सा. एनिमल लवर्स ने की कार्रवाई की मांग
आगरा में सड़क किनारे सो रहे एक कुत्ते को कार ने रौंद दिया. कुत्ते को रौंदने की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो देख लोग कार चालक के खिलाफ आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं. वहीं एनिमल लवर्स ने घटना का संज्ञान लेते हुए आरोपी कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है थाना सदर क्षेत्र के अंतर्गत गोविंद नगर क्षेत्र में हसनपुरा रोड पर एक कार खड़ी है. कार चलती है और सड़क पर सो रहे कुत्ते को दोनों पहियों से रौंदते हुए निकल जाती है. बेजुबान वहीं तड़प रहा होता है. कार का नंबर भी आ गया है. वीडियो चार दिन पहले का बताया जा रहा है. एनिमल लवर्स ने चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.