आगरालीक्स आगरा मेट्रो को सुप्रीम कोर्ट से क्लीयरेंस दिलवाने के लिए केंद्रीय अधिकारिता समिति की टीम जांच में जुटी है, एक पेड काटने पर 10 पेड लगाए जाएंगे। टीम की रिपोर्ट के बाद क्लीयरेंस मिल सकती है, इसके बाद ही 8300 करोड के बजट वाले आगरा मेट्रो का काम शुरू होगा।
आगरा में बुधवाई को केंद्रीय अधिकारिता समिति (सीईसी) की आ गई है, सीईसी के चेयरमैन पीवी जयकृष्णनन, सदस्य महेंद्र व्यास, अमरनाथ शेट्टी के नेत्रत्व में टीम ने पहले कॉरीडोर के डिपो और अलाइनमेंट की जांच की। होटल जेपी में अफसरों के साथ बैठक की। टीम ने जामा मस्जिद, आगरा कैंट, सदर, कलक्ट्रेट, सुभाष पार्क, आगरा कॉलेज, संजय प्लेस, नगर निगम के समीप प्रस्तावित स्टेशनों की जानकारी ली। मेट्रो का दूसरा डिपो कालिंदी विहार में बनेगा। उप्र मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक कुमार केशव, निदेशक संजय मिश्र, इंद्रजीत सिंह, एडीए उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, सचिव राजेंद्र प्रसाद, एडीएम प्रशासन निधि श्रीवास्तव टीम में रहीं।
18230 पौधे लगाए जाएंगे।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार डीएफओ मनीष मित्तल का कहना है कि आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट के दायरे में 1823 पेड़ आ रहे हैं, इसकी जगह 18230 पौधे लगाए जाएंगे
पहला कॉरीडोर
होटल ट्राइडेंट-ताज पूर्वी गेट
गेटवे होटल-फतेहाबाद रोड
पुरानी मंडी-ताजमहल
आगरा फोर्ट-आगरा फोर्ट
बिजली घर-जामा मस्जिद
हींग की मंडी-हींग की मंडी
एसएन मेडिकल कॉलेज-मेडिकल कॉलेज
आगरा कॉलेज-आगरा कॉलेज
राजा की मंडी-राजा की मंडी
आरबीएस कॉलेज-आरबीएस कॉलेज
आगरा यूनिवर्सिटी-यूनिवर्सिटी
आइएसबीटी-आइएसबीटी
गुरु का ताल-गुरु का ताल
सिकंदरा-सिकंदरा
दूसरा कॉरीडोर
आगरा कैंट-आगरा कैंट
सदर बाजार-सदर बाजार
प्रतापपुरा चौराहा-प्रतापपुरा
कलक्ट्रेट-कलक्ट्रेट
सुभाषपार्क-सुभाषपार्क
सेंट जोंस कालेज-सेंट जोंस
हरीपर्वत चौराहा-संजय प्लेस
दीवानी-एमजी रोड
नेहरू नगर-नेहरू नगर
सुल्तानगंज पुलिया-सुल्तानगंज
कमलानगर-कमलानगर
रामबाग-रामबाग
मंडी के पास-नाम अभी तय नहीं
कालिंदी विहार-कालिंदी विहार