आगरालीक्स ..आगरा में समर्पण समिति द्वारा डेंटल केयर सेंटर शुरू किया गया है, यहां 50 रुपये में परामर्श मिलेगा, दंत रोग संबंधी सभी बीमारियों का इलाज सस्ती दर पर किया जाएगा।
गुरुवार को समर्पण ब्लड बैंक, दिल्ली गेट परिसर में दंत रोग विशेषज्ञ डॉ अनिल वर्मा और डॉ वसंती वर्मा ने शुभारंभ किया। सेंटर पर दंत रोग विशेषज्ञ डॉ नताशा यादव मरीजों को परामर्श देंगी। सामान्य दंत रोग संबंधी समस्याओं के साथ ही टेढे दांत, मसूडों में इन्फेक्शन का इलाज किया जाएगा। समाजसेवी गोपाल गुप्ता ने बताया कि समर्पण समिति द्वारा शहरवासियों को रियायती दर पर डायलिसिस, एक्सरे, पैथोलॉजी जांच की सुविधा दी जा रही है। समर्पण समिति के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, पीसीएस संजय यादव, रिटायर पीसीएस राम गोपाल सिंह, सुधीर यादव आदि मौजूद रहे।