आगरालीक्स.(Agra News 2nd August) आगरा में सोमवार को दूसरे सोमवार पर बल्केश्वर महादेव मंदिर पर मेला लगता था, इस बार बुधादित्य योग है, जाने मंदिर में दर्शन के लिए क्या है गाइडलाइन।
सावन के दूसरे सोमवार पर बल्केश्वर महादेव मंदिर पर मेला लगता था, आगरा के चारों कोनों पर शिवालय हैं। परिक्रमा भी लगाई जाती थी लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते मेला और परिक्रमा पर प्रतिबंध है।
ये है मंदिर में दर्शन की व्यवस्था
सावन के दूसरे सोमवार पर मंदिर में दर्शन के लिए प्रशासन ने गाइड लाइन जारी की हैं। एडीएम सिटी प्रभकांत अवस्थी के अनुसार, मंदिर परिसर में एक बार में 50 भक्तों को दर्शन करने की अनुमति दी गई है, मंदिर महंत चाहें तो स्वेच्छा से मंदिर के पट बंद रख सकते हैं। मंदिर परिसर में मेला और भंडारे की अनुमति नहीं है।
सावन के दूसरे सोमवार पर बन रहा बुधादित्य योग
सावन के दूसरे सोमवार पर इस बार बुधादित्य योग बन रहा है। नवमी और क्रत्तिका नक्षत्र रहेगा, सूर्य कर्क राशि में बुध ग्रह के साथ बुधादित्य योग बना रहा है, शुक्र सिंह राशि में मंगल के साथ यति बना रहा है। गंगाजल से भोले नाथ का जलाभिषेक करना चाहिए।
ये है बल्केश्वर मंदिर का इतिहास
बल्केश्वर मंदिर का नाम बिल्केश्वर महादेव मंदिर है, 700 साल पहले यहां बेलपत्र के जंगल थे, यहीं शिवलिंग प्रकट हुए थे, बिल्केश्वर मंदिर से नाम बल्केश्वर महादेव मंदिर पड गया। सावन के दूसरे सोमवार पर बल्केश्वर मंदिर से ही परिक्रमा शुरू होती है।