आगरालीक्स ..आगरा के डॉ भीमराव आंबेडकर विवि की मुख्य परीक्षाएं शुरू हो गईं हैं, पहली पाली की परीक्षा में प्रवेश पत्र के लिए छात्र परेशार रहे, शुक्रवार को पहले दिन तीन पालियों में बीए, बीएससी और बीकॉम की परीक्षाएं होंगी।
एक मार्च से 24 अप्रैल तक विवि की परीक्षाएं चलेंगी, पहले दिन शुक्रवार को सुबह सात से 10 बजे तक बीएससी थर्ड ईयर की इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री, बायोकेमिस्ट्री, बीए त्रतीय वर्ष होम साइंस और बीकॉम वॉकेशनल त्रतीय वर्ष की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में दोपहर 11 से एक बजे तक और तीसरी पाली में दोपहर तीन से शाम छह बजे तक परीक्षा होगी। दूसरी पाली में बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष और तीसरी पाली में बीए, बीएससी और बीकॉम द्वितीय वर्ष की परीक्षा हो रही है।

कंट्रोल रूम बनाया, सचल दल नहीं बने
विवि ने छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए पालीवाल पार्क और कुलपति कैंप कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाए हैं। इन मोबाइल नंबर पर पफोन करने पर छात्रों की समस्या का समाधान किया जाएगा। मगर, विवि ने नकल रोकने के लिए सचल दल नहीं बनाए हैं। विवि से संबदध आगरा, मथुरा, फीरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, कासगंज, हाथरस, अलीगढ के 788 केंद्रों पर परीक्षा होगी।