आगरालीक्स ….आगरा में कुछ ही देर बाद भाजपा की स्टार प्रचारक केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पहुंच जाएंगी, वे घर घर जाकर जनसंपर्क करेंगी, जानें क्या है कार्यक्रम।

आगरा में आज 30 जनवरी को नार्थ ईदगाह (गुरुद्वारे के पास) स्थित होटल मार्क रॉयल में भारतीय जनता पार्टी भाजपा द्वारा आायेजित मतदाता संवाद को मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी संबोधित करेंगी। इसके बाद वे
दोपहर 2.30 बजे जयपुर हाउस स्थित श्रीराम पार्क और दोपहर 3.30 बजे संजय प्लेस स्थित अवध वैंकट हॉल में मतदाता संवाद को संबोधित करेंगी।
जयपुर हाउस में घर घर करेंगी जनसंपर्क
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी दोपहर 3 बजे जयपुर हाउस (खतैना स्थित) जन्नाथ कालोनी में घर घर जनसंपर्क करेंगी। भाजपा के लिए वोट देने की अपील करेंगी।