आगरालीक्स…(2 February 2022 Agra News) आगरा में कल और परसों बारिश होगी लेकिन दिन में तापमान पहुंचेगा 27 डिग्री सेल्सियस तक..लेकिन फिर करवट बदलेगा मौसम…इतना नीचे गिरेगा तापमान
फरवरी का महीना भले ही चल रहा हो लेकिन ठंड अभी गई नहीं है. आगरा में मौसम कभी गर्म तो कभी ठंडी हवाओं से गलनभरी सर्दी वाला हो जाता है. अब आगरा में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने 3 और 4 फरवरी को आगरा में बारिश की संभावना जताई है. हालांकि मौसम विभाग ने इसके बावजूद दिन के समय 27 डिग्री तक तापमान पहुंचने का पूर्वानुमान लगाया है. दोनों ही दिन दोपहर के समय गर्मी हो सकती है. हालांकि इसके बाद फिर से मौसम बदल सकता है. 27 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने के बाद इसके फिर से 18 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है. न्यूनतम तापमान भी 7 से 8 डिग्री तक हो सकता है.

बुधवार को इतना रहा तापमान
आगरा में बुधवार को दिन के समय ठंडी हवाओं ने ठंडक बनाए रखी. हालांकि धूप निकली जिसने लोगों को राहत देने का काम किया. आगरा का अधिकतम तापमान बुधवार को 22.6 डिग्री सेलिसयस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा.