आगरालीक्स…(2 February 2022 Agra News) आगरा में मायावती ने कहा—इस बार आगरा में बदलेंगे आंकड़े. एक साथ सपा, कांग्रेस और भाजपा को निशाने पर लिया…जानिए किसके लिए क्या कहा…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर आगरा में बुधवार को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कोठी मीना बाजार में जनसभा की. यहां मायावती ने एक साथ सपा, कांग्रेस और भाजपा को निशाने पर लिया. मायावती ने सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय जनसभा में प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे.

सपा के लिए ये बोलीं मायावती
बसपा प्रमुख मायावती ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा सरकार में गुंडे और बदमाशों का राज रहा. सपा ने सिर्फ एकी ही समुदायक े लिए काम किया. सपा ने कभी भी दलितों को पसंद नहीं किया, हमेशा गुंडे ओर बदमाशों को संरक्षण देने का काम किया.
कांग्रेस के लिए ये बोलीं माया
बसपा प्रमुख ने कोठी मीना बाजार में आयोजित जनसभा में कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नाटकबाजी करती है. जब सत्ता में थे तब महिलाएं क्यों नहीं याद आईं इनको. अब चुनाव के समय महिलाओं के हक के लिए बड़े—बड़े दावे और वादे किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस गलत नीतियों के कारण ही सत्ता से बेदखल है. कांग्रेस ने अनुसूचित जाति, पिछड़ों और आदिवासियों की खिलाफत की. जब उनकी सरकार थी तो उन्होंने बाबा साहेब आंबेडकर को भारत रत्न नहीं दिया.
पक्षपात का शासन कर रही भाजपा
मायावती ने भाजपा पर भी पक्षपात का शासन करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में प्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग का बुरा हाल है. भाजपा सिर्फ आरएसएस का एजेंडा चला रही है. उन्होंने कहा कि पूरे देश के किसान केंद्र सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा भुगत रहे हैं.

आगरा में बदलेंगे आंकड़े
मायावती ने आगरा को दलितों की राजधानी कहते हुए कहा कि यहां से इस बार सभी ओपिनियन पेाल बदले नजर आएंगे. बसपा एक बार फिर से अपना पुराना इतिहास दोहराएगी. इस बार उन्होंने खुद टिकट दिया है. इस बार पश्चिमी उत्तर प्रदेश से बसपा को बडी सफलता हासिल होगी.