अलीगढ़लीक्स…(Aligarh News 2nd February 2022).. गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि गुजरात में लोग कहते हैं कि अलीगढ़ का ताला लेकर आओ, यह गोपाल दास नीरज, ऐ भाई जरा देख के चलो, हरिदास की भूमि है। बुधवार को पूर्व राज्यपाल, पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह की कर्मभूमि अतरौली में गृहमंत्री अमित शाह।

बुधवार को अतरौली में गृहमंत्री अमित शाह ने पूर्व राज्यपाल, पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह के नाती भाजपा प्रत्याशी संदीप सिंह के लिए जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महेंद्र प्रताप ने अपनी जमीन शिक्षा के लिए दान कर दी, शहीद भगत सिंह शादीपुर गांव में रहे, गोपालदास नीरज व हरिदास की भूमि है। उन्होंने कहा कि गुजरात से मुझे यूपी का प्रभारी बनाकर भेजा। मैंने बाबूजी कल्याण सिंह से समय मांगा, उनके साथ भोजन किया। उन्होंने बेटे की तरह अंगुल पकड़कर सिखाया। एक समय आया कि सीएम की कुर्सी चाहिए या राम मंदिर चाहिए। बाबूजी ने राम मंदिर के लिए सीएम की कुर्सी छोड़ दी। उन्होंने कहा कि मैं यहां की जनता से हाथ जोड़कर निवेदन करने आया हूं कि पहले 2014, 2017, 2019 में भाजपा को जिताया और सरकार बनवाई। अब 2022 में फिर सीएम योगी को मुख्यमंत्री बनाना है।
अलीगढ़ के ताले की मांग
अमित शाह ने कहा कि गुजरात में लोग कहते हैं कि अलीगढ़ का ताला लेकर आओ, बुआ बबुआ ने अलीगढ़ की फैक्ट्रियों पर ताला लगाया था लेकिन हमने फैक्ट्रियां खोली हैं। अब राहुल बाबा आएं हैं उन्हें पता नहीं कि खरीफ की फसल क्या होती है, वह कहते हैं कि आलू की फैक्ट्री लगा देंगे, क्या आलू फैक्ट्री में होता है।