आगरालीक्स(08th September 2021 )… मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ आज दोपहर 12.30 बजे अलीगढ़ आ गए हैं। वह पीएम मोदी के दौरे के लिए स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं।
कर रहे हैं निरीक्षण
मुख्यमंत्री योगी राजकीय हैलीकॉप्टर से 12.25 बजे ग्राम लोधा पहुंचे। वह इस समय प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के सम्बन्ध में स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। दोपहर एक बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। दोपहर ढाई बजे तक अलीगढ़ और आगरा मण्डल के जनप्रतिनिधियों,पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद तीन बजे से सांय चार बजे तक अलीगढ़ मण्डल के जनप्रतिनिधियों, सांसद, विधायक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं मण्डल के अधिकारियों के साथ बैठक करने के उपरान्त लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
