आगरालीक्स …आगरा के रहने वाले निर्भीक और ईमानदार विभाग के चीफ प्रोजेक्ट डायरेक्टर एके जैन की मौत से कोहराम, उन्होंने अपने ही विभाग के अधिकारियों पर करोडों के भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे, वे विभागीय कार्य से लखनऊ से बरेली जा रहे थे, शाहजहांपुर में उनकी होंडा की क्रेटा कार (UP 14 DH 4433) डिवाइडर से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई, हादसे में एके जैन की मौत हो गई। उनके अर्दली और ड्राइवर को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।
वन विभाग के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर एके जैन जापान सरकार के सहयोग से चल रही जायका योजना को देख रहे थे। वे बुधवार को लखनऊ से विभागीय कार्य से बरेली के लिए क्रेटा कार (UP 14 DH 4433) से निकले। उनके साथ गाडी में ड्राइवर और अर्दली थे। बुधवार सुबह शाहजहांपुर के तिलहर में स्वागत ढाबे के पास उनकी कार एक ट्रक से टकराने के बाद डिवाइडर में जा घुसी, हादसे में आईएफएस अधिकारी एके जैन की मौत हो गई. वहीं ड्राइवर और उनका अर्दली गंभीर घायल हैं।
अधिकारियों के खिलाफ खोला मोर्चा
वन विभाग के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर एके जैन ने अपने विभाग के ही अधिकारियों के खिलापफ मोर्चा खोला था, उन्होंने अधिकारियों पर भ्रष्टाचार और नोटबंदी के दौरान नोट बदलने के आरोप लगाए थे। वे आगरा में मुख्य वन संरक्षक के पद पर रहे थे, उन्होंने आगरा में भी पेड काटे जाने पर कार्रवाई की रिपोर्ट दी थी।
आगरा में परिवार में कोहराम
मुख्य वन संरक्षक एके जैन की मौत से आगरा में उनके घर पर कोहराम मचा हुआ है, उनका परिवार आगरा में रह रहा था। उनके भाई विवेक जैन मीडिया हाउस में हैं और एसोसिएशन के पदाधिकारी हैं, उनकी मौत के बाद से परिवार में भी कोहराम मचा हुआ है।