आगरालीक्स …आगरा में एक युवक ने अपनी सुसाइड को फेसबुक पर लाइव किया, उसकी जान बचाने के लिए दोस्त पहुंचे तक तब वह सुसाइड कर चुका था। युवक ने सुसाइड नोट भी छोडा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
आगरा के न्यू आगरा स्थित त्रिवेणी विहार में 30 साल का मुन्ना कुमार रह रहा था, बुधवार को मुन्ना का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, इससे पहले मुन्ना ने बुधवार सुबह 4 बजे फेसबुक लाइव किया। इसमें उसने लिखा है कि मैं सुसाइड करने जा रहा हूं, मैने सुसाइड नोट भी लिखा है, अपनी जिंदगी से परेशान हूं इसलिए सुसाइड कर रहा हूं। मेरी सुसाइड के लिए कोई दोषी नहीं है। पुलिस मेरे परिजनों को परेशान ना करे, सुसाइड के लिए मुझ पर किसी ने दबाव नहीं बनाया है।
बचाने के लिए दौडे दोस्त
मुन्ना कुमार ने सुबह चार बजे फेसबुक लाइव किया, फेसबुक लाइव करते समय वह शर्ट नहीं पहना था, इसके बाद उसने कपडे पहने और फंदे के साथ अपने फोटो लिए, इन्हें भी फेसबुक पर डाल दिया। अपने प्रोफाइल फोटो में भी यही फोटो डाला है, इसके बाद मुन्ना कुमार ने सुसाइड कर ली। फेसबुक लाइव देखने के बाद उसके दोस्त उसे बचाने के लिए आए तब तक वह सुसाइड कर चुका था।
सुसाइड के लाइव वीडियो से दहशत
सुसाइड के लाइव वीडियो पर मुन्ना कुमार ने टैग लिखा है आज की रात आखिरी रात। मुन्ना कुमार के लाइव वीडियो को देख लोग दहशत में आ गए। मुन्ना कुमार बिहार का बताया जा रहा है, वह आगरा में एक फैक्र्टी में काम करता था और परिवार के विवाद के चलते परेशान था। मुन्ना कुमार त्रिवेणी विहार में किराए के मकान में रह रहा था।